भारत का गौरव बढ़ाने वाले एशियाई खेलों के चैंपियनों का किया गया सम्मान

नई दिल्ली।आस्था जनसेवा राष्ट्रीय जिम्मेदारी और खेल उत्कृष्टता के प्रभावशाली संगम ने ष्सेवा संकल्प राष्ट्रनिर्माण के 25 साल को विशेष बनाया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन यात्रा के 25 वर्षों को चिह्नित करने वाला राष्ट्रीय समारोह था।डॉ अशोक कुमार मित्तल सदस्य राज्यसभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों धर्मगुरुओं युवाओं सांस्कृतिक हस्तियों और खेल जगत के चैंपियनों को एक साथ लाया गया ताकि सेवा सद्भाव सुशासन और राष्ट्रनिर्माण जैसे व्यापक विषयों पर विचार किया जा सके।
इस समारोह में कई विशिष्ट राजनीतिक अतिथियों की उपस्थिति रही जिनमें संदीप पाठक सदस्य राज्यसभाय जगदंबिका पाल सदस्य लोकसभा संजय गोयल सदस्य दिल्ली विधानसभा विधायक शाहदरा दीपक म्हास्के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक भाजपा शामिल रहे।शाम को विभिन्न धर्म परंपराओं के प्रतिनिधि एक साझा मंच पर एकत्रित हुए जिसने भारत की धार्मिक विविधता और साझा राष्ट्रीय उद्देश्य के संदेश को मजबूत किया। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सेवा और सार्वजनिक जिम्मेदारी पर विचार डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। इस समारोह में विभिन्न परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख आध्यात्मिक एवं धर्मगुरु भी शामिल हुए जिनमें मरज़बान नरिमान ज़ैवाला ट्रस्टी दिल्ली पारसी अंजुमनय योग मनीषी आचार्य विवेक मुनि महाराज संस्थापक आचार्य सुशील मुनि मिशन ज्ञानी दिलबाग सिंह  हेड ग्रंथी गुरुद्वारा रकाब गंज साहिबय स्वामी राजेश्वरा नंद चेयरमैन संत समाज दल गोस्वामी सुशील महाराज राष्ट्रीय संयोजक भारतीय सर्व धर्म संसदय साहिबज़ादा जिया निज़ामी साहिबज़ादा हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह भंते दीपांकर सुमेधो शामिल रहे। इनकी सहभागिता ने सेवा संकल्प के केंद्रीय संदेश को रेखांकित किया कि भारत की विभिन्न आस्थाएं सेवा सद्भाव करुणा और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की साझा भावना के साथ एकजुट हो सकती हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकजुट समावेशी और प्रगतिशील भारत के विजन के केंद्रीय मूल्यों मंर रही हैं।
विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिनमें निकारागुआ चाड बुरुंडी लाइबेरिया मेडागास्कर जॉर्डन रूस कैमरून बोत्सवाना लेसोथो वेनेजुएला अंगोला बुर्किना फासो नाइजर और इज़राइल सहित देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल थे। खिलाड़ियों को एक.एक करके मंच पर आमंत्रित किया गया और डॉ अशोक कुमार मित्तल सहित वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में उनकी मेहनत अनुशासन और भारत की खेल उपलब्धियों में उनके योगदान का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा