सीने में दर्द का इंतजार क्यों? विशेषज्ञों ने बिना लक्षण वाली हृदय बीमारी की जल्द पहचान और आधुनिक इमेजिंग से शुरुआती जोखिम पता लगाने पर दिया जोर

गुरुग्राम। हृदय में होने वाले शुरुआती बदलाव कई बार लक्षण दिखाई देने से पहले ही शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों का इंतजार करने के बजाय आधुनिक कार्डियक इमेजिंग के माध्यम से हृदय संबंधी जोखिमों की समय रहते पहचान करना जरूरी है। इको एशिया / इको इंडिया 2026 में विशेषज्ञों ने बिना लक्षण वाली हृदय बीमारी, स्टेज बी हार्ट फेल्योर, मधुमेह से जुड़े हृदय जोखिम और कार्डियक इमेजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा की।दुनियाभर में हृदय रोग का बढ़ता बोझ इसकी समय रहते पहचान की जरूरत को और महत्वपूर्ण बनाता है। अक्टूबर 2026 में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में इस्केमिक हार्ट डिजीज के कारण दुनिया भर में लगभग 95 लाख लोगों की मौत हुई, जिससे यह दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा एकल कारण रहा। यह आंकड़ा वैश्विक स्तर पर हृदय रोग के गंभीर प्रभाव को दर्शाता है।भारत में भी हृदय रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मौतों में हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों की हिस्सेदारी 28.1% है। इस बोझ में इस्केमिक हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का योगदान लगभग 80% है। इको एशिया / इको इंडिया 2026 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक गुरुग्राम स्थित द लीला एंबिएंस में किया जा रहा है। इसका आयोजन एशियन-पैसिफिक एसोसिएशन ऑफ इकोकार्डियोग्राफी (एएई) और इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी (आईएई) द्वारा “शेपिंग द न्यू एरा ऑफ कार्डियक इमेजिंग” थीम के तहत किया जा रहा है। भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विशेषज्ञ इस सम्मेलन में कार्डियक इमेजिंग, शोध और नई तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं। बिना लक्षण के भी शुरू हो सकती है हृदय बीमारी कई मरीजों में हृदय की संरचना या उसके काम करने के तरीके में बदलाव उस समय भी शुरू हो सकते हैं, जब कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देता। कार्डियक इमेजिंग इन शुरुआती बदलावों को पहचानने और भविष्य में होने वाले जोखिम को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकती है।डॉ. राकेश गुप्ता, एग्जीक्यूटिव ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट, इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी (आईएई) ने कहा, “हृदय रोग के मामले में लक्षणों का इंतजार करना हमेशा सही तरीका नहीं है। कई लोगों में हृदय में शुरुआती बदलाव बिना किसी स्पष्ट परेशानी के विकसित हो सकते हैं और मरीज लंबे समय तक इससे अनजान रह सकता है। आधुनिक इमेजिंग तकनीकें हृदय की संरचना और उसके काम करने के तरीके में हो रहे बदलावों को शुरुआती स्तर पर पहचानने में मदद कर सकती हैं। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है, जिनमें पहले से हृदय रोग के जोखिम मौजूद हैं। समय रहते बीमारी की पहचान होने पर जीवनशैली में जरूरी बदलाव, नियमित निगरानी और उचित इलाज शुरू किया जा सकता है।” स्टेज बी हार्ट फेल्योर: लक्षण आने से पहले बीमारी की पहचान स्टेज बी हार्ट फेल्योर में मरीज को आमतौर पर हार्ट फेल्योर के स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन हृदय की संरचना या उसके काम करने के तरीके में बदलाव शुरू हो चुके होते हैं। सम्मेलन में इन बदलावों की शुरुआती पहचान और भविष्य के जोखिम का आकलन करने पर विशेष जोर दिया गया।डॉ. हंसा गुप्ता, चेयरमैन, साइंटिफिक कमेटी, आईएई ने कहा, “स्टेज बी हार्ट फेल्योर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चरण में मरीज को अक्सर कोई खास लक्षण महसूस नहीं होता, जबकि हृदय में बदलाव शुरू हो चुके होते हैं। इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेन इमेजिंग जैसी जांचें हृदय की कार्यक्षमता में हो रहे शुरुआती बदलावों को पहचानने और समझने में मदद कर सकती हैं। इस स्तर पर जोखिम की पहचान होने से मरीज की बेहतर निगरानी की जा सकती है और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है। जीवनशैली में बदलाव और उचित उपचार से बीमारी के आगे बढ़ने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।” मधुमेह का असर सिर्फ ब्लॉकेज तक सीमित नहीं विशेषज्ञों ने कहा कि मधुमेह का हृदय पर असर केवल कोरोनरी धमनियों में ब्लॉकेज तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से हृदय की मांसपेशियों की संरचना और कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसे डायबिटिक कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है।इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में लगभग 8.98 करोड़ वयस्क डायबिटीज के साथ रह रहे थे और वयस्कों में इसका अनुमानित प्रसार 10.5% था।डॉ. जे. ओह, इंटरनेशनल चेयरमैन, आईएई ने कहा, “मधुमेह और हृदय रोग का आपस में गहरा संबंध है और भारत में मधुमेह का बोझ बहुत बड़ा है। मधुमेह धीरे-धीरे शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है और हृदय भी इससे अछूता नहीं है। कई मामलों में मरीज को सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी नहीं होती, लेकिन हृदय की मांसपेशियों में बदलाव शुरू हो चुके होते हैं। इसलिए मधुमेह की देखभाल केवल ब्लॉकेज की जांच तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इमेजिंग की मदद से हृदय की संरचना और उसकी कार्यक्षमता में होने वाले बदलावों को शुरुआती स्तर पर समझने में मदद मिल सकती है। लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित लोगों, खासकर जिनमें अन्य जोखिम कारक भी मौजूद हैं, उन्हें नियमित हृदय जांच को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इकोकार्डियोग्राफी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका सम्मेलन में इकोकार्डियोग्राफी और कार्डियक इमेजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, एआई डॉक्टरों को इमेज का विश्लेषण करने, जरूरी माप लेने और कुछ असामान्य बदलावों की पहचान करने में मदद कर सकता है। सम्मेलन के वैज्ञानिक कार्यक्रम में हृदय की संरचना से जुड़ी इमेजिंग और इकोकार्डियोग्राफी में एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर भी सत्र शामिल हैं।डॉ. एस. के. पराशर, इंटरनेशनल चेयरमैन, आईएई ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्देश्य डॉक्टरों की जगह लेना नहीं, बल्कि उनकी मदद करना है। इकोकार्डियोग्राफी में एआई इमेज का विश्लेषण करने, जरूरी माप लेने और कुछ असामान्य बदलावों की पहचान करने में मदद कर सकता है। आने वाले समय में यह जांच की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और तेज बनाने के साथ-साथ ऐसे शुरुआती बदलावों की पहचान में भी मदद कर सकता है, जिन्हें सामान्य जांच के दौरान पहचानना कभी-कभी मुश्किल होता है। हालांकि, एआई केवल एक सहायक तकनीक है। अंतिम निर्णय हमेशा डॉक्टर को
भारत का गौरव बढ़ाने वाले एशियाई खेलों के चैंपियनों का किया गया सम्मान

नई दिल्ली।आस्था जनसेवा राष्ट्रीय जिम्मेदारी और खेल उत्कृष्टता के प्रभावशाली संगम ने ष्सेवा संकल्प राष्ट्रनिर्माण के 25 साल को विशेष बनाया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन यात्रा के 25 वर्षों को चिह्नित करने वाला राष्ट्रीय समारोह था।डॉ अशोक कुमार मित्तल सदस्य राज्यसभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों धर्मगुरुओं युवाओं सांस्कृतिक हस्तियों और खेल जगत के चैंपियनों को एक साथ लाया गया ताकि सेवा सद्भाव सुशासन और राष्ट्रनिर्माण जैसे व्यापक विषयों पर विचार किया जा सके। इस समारोह में कई विशिष्ट राजनीतिक अतिथियों की उपस्थिति रही जिनमें संदीप पाठक सदस्य राज्यसभाय जगदंबिका पाल सदस्य लोकसभा संजय गोयल सदस्य दिल्ली विधानसभा विधायक शाहदरा दीपक म्हास्के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक भाजपा शामिल रहे।शाम को विभिन्न धर्म परंपराओं के प्रतिनिधि एक साझा मंच पर एकत्रित हुए जिसने भारत की धार्मिक विविधता और साझा राष्ट्रीय उद्देश्य के संदेश को मजबूत किया। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सेवा और सार्वजनिक जिम्मेदारी पर विचार डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। इस समारोह में विभिन्न परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख आध्यात्मिक एवं धर्मगुरु भी शामिल हुए जिनमें मरज़बान नरिमान ज़ैवाला ट्रस्टी दिल्ली पारसी अंजुमनय योग मनीषी आचार्य विवेक मुनि महाराज संस्थापक आचार्य सुशील मुनि मिशन ज्ञानी दिलबाग सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा रकाब गंज साहिबय स्वामी राजेश्वरा नंद चेयरमैन संत समाज दल गोस्वामी सुशील महाराज राष्ट्रीय संयोजक भारतीय सर्व धर्म संसदय साहिबज़ादा जिया निज़ामी साहिबज़ादा हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह भंते दीपांकर सुमेधो शामिल रहे। इनकी सहभागिता ने सेवा संकल्प के केंद्रीय संदेश को रेखांकित किया कि भारत की विभिन्न आस्थाएं सेवा सद्भाव करुणा और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की साझा भावना के साथ एकजुट हो सकती हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकजुट समावेशी और प्रगतिशील भारत के विजन के केंद्रीय मूल्यों मंर रही हैं। विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिनमें निकारागुआ चाड बुरुंडी लाइबेरिया मेडागास्कर जॉर्डन रूस कैमरून बोत्सवाना लेसोथो वेनेजुएला अंगोला बुर्किना फासो नाइजर और इज़राइल सहित देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल थे। खिलाड़ियों को एक.एक करके मंच पर आमंत्रित किया गया और डॉ अशोक कुमार मित्तल सहित वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में उनकी मेहनत अनुशासन और भारत की खेल उपलब्धियों में उनके योगदान का सम्मान किया गया।