बच्चों के टीकाकरण को लेकर धार्मिक गुरूओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक

गाजियाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार गाज़ियाबाद में नियमित टीकाकरण एवं HPV टीकाकरण में प्रगति हेतु धार्मिक गुरुओं एवं जनपद के प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की बैठक मुख्य विकास अधिकारी  कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।उक्त बैठक में समस्त जनपद के क्षेत्र जहाँ टीकाकरण कार्यक्रम में कम प्रगति एवं ऐसे परिवार जिनके द्वारा टीकाकरण नहीं करवाया जाता है उनकी सही तरीके से काउंसलिंग धार्मिक गुरुओं एवं जनपद के प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा किये जाने हेतु निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार, मौसमी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, कुपोषण की रोकथाम तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में समस्त मुख्य चिकित्सा, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, unicef एवं JSI के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से सभी कर्मचारी एवं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा