गाजियाबाद। जिला पोषण समिति एवं जिला निगरानी समिति की बैठक का आयोजन दुर्गावती देवी सभागार में श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी महोदय अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी,डॉ0 प्रिया, एम0ओ0आई0सी, एन0आर0सी0, खण्ड विकास अधिकारी, लोनी, मुरादनगर, रजापुर एवं भोजपुर, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम गाजियाबाद एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ-साथ पोषण अभियान के सहयोगी विभागों तथा जिला निगरानी समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती विनीता चन्द्रा द्वारा बैठक में आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन, पोषण टैªकर ऐप पर फीडिंग की स्थिति, ग्रोथ मॉनीटरिंग की उपलब्धता, आंगनबाडी केन्द्रो के कायाकल्प, पोषण टैªकर, आंगनबाडी केन्द्रो के निरीक्षण,, एन.आर.सी. एडमिशन, एनिमिया, ई.सी.सी.ई. किट की उपलब्धता एवं ई-कवच एवं सम्भव 6.0 अभियान इत्यादि विभागीय योजनाओं से बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त के सम्बन्ध मे चर्चा की गयी। बैठक में पोषण टैªकर एप पर वजन/लम्बाई एवं ऊॅंचाई फींिडंग की समीक्षा की गयी, जिसमें जनपद गाजियाबाद में माह जुलाई 2026 में पोषण टैªकर पर Measuring Efficiency 99.3% फीडिंग की गयी थी, जो माह जून से अपेक्षाकृत 0.72 प्रतिशत अधिक थी, जिसे माह सितम्बर, 26 तक 100 प्रतिशत किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। पोषण टैªकर ऐप पर टेक होम राशन/मॉनिग स्नैक वितरण की फीडिंग अपेक्षाकृत कम पायी गयी, जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 100 प्रतिशत वितरण की फीडिंग पोषण टैªकर पर कराये जाने हेतु नैफेड द्वारा ससमय आपूर्ति प्रेषित किये जाने के लिए निदेशालय को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त आं0 केन्द्रों पर ग्रोथ मॉनिंटरिंग डिवासेज की उपलब्धता की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी से ली गयी तथा निर्देश दिये गये कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन मशीन उपलब्ध नही है की सूची बनाकर कन्वर्जेन्स के द्वारा पंचायत राज विभाग के माध्यम से आपूर्ति प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करे।गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के वजन में ग्रोथ किये जाने के सन्दर्भ में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को गृहभ्रमण किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये तथा सैम मैम बच्चों के प्रबन्धन की समीक्षा की गयी जिसमें पोषण टैªकर ऐप पर आंगनबाडी कार्यकत्री के द्वारा माह जुलाई में कुल 352 सैम बच्चो का चिन्हांकन किया गया है, जिनके स्वास्थ्य सुधार शतप्रतिशत कराये जाने हेतु वजन दिवस के अवसर पर व्यापक मापन अभियान एवं वृद्धि निगरानी अभियान के निर्देश प्रदान किये गये। उक्त के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया कि समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियो तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियांे का समन्वय स्थापित करवाते हुए सैम बच्चो की सूची प्रतिमाह तैयार कर बच्चो को लाभान्वित करे। चिन्हित सैम बच्चों को पोषाहार मानक के अनुरूप खिलाये जाने हेतु परियोजना स्तर पर आंगनबाड़ी को प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। आहार से उपचार फाउंडेशन द्वारा चिन्हित सैम बच्चों को प्रदान किये गये पोषण पोटली के उपयोग से बच्चों में होने वाली ग्रोथ की मॉनिटरिंग नियमित रूप से किये जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी को प्रदान किये गये। चिन्हित मैम बच्चों में आपूर्तित पोषाहार के द्वारा स्वास्थ्य सुधार कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। सम्भव 6.0 अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर 2026 में जनपद में सैम बच्चो का चिन्हांकन निर्धारित मानको कें अनुसार कराये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि उन क्षेत्रो का चिन्हांकन जहॉ सबसे कम बच्चे सैम पाये जा रहे है, सही प्रकार से कराया जाये । चिन्हांकन के उपरान्त उन क्षेत्रो में टीम तैयार कर पोषण स्थिति का आंकलन किया जाये। स्वास्थ्य विभाग को कुल डिलीवरी के सापेक्ष कितने बच्चे Underweight हुए से सम्बन्धित रिर्पोट की समीक्षा आगामी माह में किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। सम्भव 6.0 अभियान रिर्पोट कार्ड माह अगस्त 2026 के अनुसार जनपद गाजियाबाद कीGestational Weight of PW Percentage प्रगति अपेक्षाकृत अत्याधिक कम पायी गयी जिसके लिए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, को चेतावनी दी गयी कि उपरोक्त प्रगति में ससमय सुधार कराये। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया उपरोक्त गर्भावस्था अवधि में वजन प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक गतिविधियों का आयोजन कराते हुए सुधार कराया जाये। जिससे सम्भव 6.0 के लक्ष्य को माह सितम्बर 2026 शतप्रतिशत प्राप्त किया जा सके।जनपद गाजियाबाद में माह जुलाई 2026 में 31 बच्चों को एन0आर0सी0 सन्दर्भित किया गया। सम्भव 6.0 अभियान के अन्तर्गत चिन्हित समस्त सैम बच्चों के पोषण पुनर्वास केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सीय हस्तक्षेप,मासिक फालोअप के द्वारा समुचित पोषण प्रबंधन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनपद में चिन्हित शतप्रतिशत सैम बच्चों को एनआरसी में संदर्भन कराये जाने हेतु आर.बी.एस.के टीम को निर्देशित किया गया। ई-कवच पर डाटा फीडिंग की समीक्षा में SAM Children Due for Follow up and SAM Children Came For Follow में प्रदर्शित Gap के लिए अत्यंत रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पोषण स्थिति में सुधार कराया जाये।जनपद गाजियाबाद में लक्षित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र का कार्य ससमय पूर्ण न किये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा रोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे।