नई दिल्ली। आइस मेक रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व 60.4 प्रतिशत बढक़र 178.88 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 111.50 करोड़ था। यह प्रदर्शन कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज किए गए 668.20 करोड़ के अब तक के सर्वाधिक वार्षिक राजस्व के बाद आया है। चंद्रकांत पी. पटेल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आइस मेक रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने कहा एफवाई 27 की शुरुआत हमारे लिए मजबूत राजस्व वृद्धि के साथ हुई है। कारोबार में पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। साथ ही हमारा ध्यान लाभप्रदता में सुधार और यह सुनिश्चित करने पर है कि कंपनी द्वारा किए गए निवेश आगे बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज में परिवर्तित हों। हमने विनिर्माण क्षमताओंए उत्पादों डिजिटलीकरण और प्रतिभाओं में निवेश किया है ताकि कंपनी के अगले विकास चरण के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया जा सके। हमारा फोकस आगे बेहतर क्षमता उपयोग और अनुशासित पूंजी आवंटन पर रहेगा। आइस मेक की विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम जापान की गैलीलई होल्डिंग्स के साथ प्रस्तावित रणनीतिक साझेदारी है। गैलीलई में सूचीबद्ध जापानी कंपनी है। प्रस्तावित लेनदेन के तहत गैलीलई होल्डिंग्स आइस मेक में 180 करोड़ का निवेश करेगी जो प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से होगा। इसके अलावा आइस मेक अन्य निवेशकों से 10 करोड़ जुटाएगी।