MBD ग्रुप ने ‘अशोक कार्य’ के तहत AASOKA साइंस किट पहल की शुरुआत की

नई दिल्ली। पब्लिशिंग, एडटेक, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में काम करने वाला भारत का एक प्रमुख एजुकेशन-बेस्ड बिज़नेस आर्गेनाइजेशन MBD ग्रुप ने आज अपने संस्थापक अशोक कुमार मल्होत्रा की 81वीं जयंती के मौके पर ‘अशोक संवाद’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव है जो लीडरशिप, सोशल इम्पैक्ट और विचारों के आदान-प्रदान के लिए गठित किया गया है। MBD ग्रुप के सोशल इम्पैक्ट अभियानों को ‘अशोक कार्य’ के तहत लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य सार्थक संवाद, सहयोग और समुदाय-आधारित परिवर्तन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में दिल्ली-NCR के 100 से अधिक स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षकों, उद्यमियों, इनोवेटर्स, कलाकारों, जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।’अशोक कार्य’ के तहत MBD ग्रुप ने AASOKA साइंस किट डिस्ट्रीब्यूशन पहल के माध्यम से प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए अपनी प्रतिबद्धता को भी मज़बूत किया। 2.5 करोड़ रुपए मूल्य वाले इस डिस्ट्रीब्यूशन का उद्देश्य पूरे भारत में 400 स्कूलों तक पहुंचना और लगभग 25,000 स्टूडेंट्स को फ़ायदा पहुंचाना है। साइंस किट खास तौर पर बजट स्कूलों के लिए डिज़ाइन की गई है और इनमें प्रयोग सामग्री, प्रिंटेड लर्निंग रिसोर्स और डिजिटल सपोर्ट वीडियो शामिल हैं। ये किट शिक्षकों को साइंस क्लास को अधिक रोचक और एक्टिविटी-बेस्ड बनाने तथा छात्रों को वैज्ञानिक कॉन्सेप्ट को प्रैक्टिकल तरीके से समझने में मदद करेंगी।इस पहल के बारे में बात करते हुए MBD ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर  मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, “भारत आज एक ऐसे महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जहाँ आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक उन्नति को साथ लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है। इसके बावजूद शिक्षा, रोजगार क्षमता, सतत विकास, मानसिक स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास जैसी कई बड़ी चुनौतियों का समाधान किसी एक क्षेत्र के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए साझा जिम्मेदारी, सहयोग और ऐसे प्लेटफॉर्म्स की आवश्यकता है, जो विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सार्थक संवाद के लिए एक साथ लाएँ। अशोक संवाद को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है, जहाँ विचार चर्चा से आगे बढ़कर साझेदारी, नवाचार और ठोस कार्यों को प्रेरित करें तथा अधिक संवेदनशील, सशक्त और समावेशी समुदायों के निर्माण में योगदान दें। यह दृष्टिकोण AASOKA साइंस किट डिस्ट्रीब्यूशन इनिशिएटिव जैसे जमीनी प्रयासों में भी दिखाई देता है, जिसका उद्देश्य अनुभवात्मक (एक्सपीरिएंशियल) शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाना और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना है। शिक्षा और नवाचार के माध्यम से अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा