नई दिल्ली। श्रद्धेय प्रो. ओम प्रकाश कोहली की जन्म-जयन्ती के शुभ अवसर पर शनि साईं परशुराम धाम मंदिर, आई.पी. एक्सटेंशन में हवन एवं नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए धार्मिक कार्यक्रम के साथ जनसेवा की भावना से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान लोगों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर (BP) की जांच, ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच तथा बोन हेल्थ (हड्डियों) की जांच की गई। इसके साथ ही श्यामा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया तथा निशुल्क दवाईयाँ भी दी गईं।कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। हवन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों में भाग लें और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए जाना आवश्यक है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पाल, विधायक रविन्द्र सिंह नेगी, रविकान्त, निगम पार्षद देवेन्द्र कुमार, शशि चांदना, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचरण गुजराती, महान्त्री भावना जैन,नीरज शर्मा, महावीर गोयल, चौ. सुन्दर सिंह, अनेक मण्डल अध्यक्ष, राष्ट्र प्रकाश , कृष्णानन्द शास्त्री, कपिल प्रभाकर, अग्रिम ट्रस्ट की अध्यक्ष निकिता गुप्ता, प्रो. ऋतु कोहली, सुपर्णा खुराना, विशु कोहली, कुणाल कुमार मिश्रा, अजय गुप्ता, मोहिनी शर्मा, तरुण गोयल, योगेन्द्र उपाध्याय, सरदार नरेन्द्र सिंह, सोनू कनोजिया, सुनील नागर, मनी बंसल, पीडी जोशी, जगदीश गौतम, साधना गुप्ता, राम अवतार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।