असम बाढ़ राहत के लिए युग संस्कृति न्यास और वेंकटेश्वर कॉलेज नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के उद्देश्य से युग संस्कृति न्यास और दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से राहत एवं सहायता अभियान शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। इस मानवीय पहल का उद्देश्य असम के बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री और सहायता पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिकोंए छात्रोंए सामाजिक संगठनोंए स्वयंसेवकोंए व्यवसायिक संस्थानों और आम नागरिकों को इस राहत प्रयास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के बारे में युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर ने कहा कि इस कठिन समय में असम अकेला नहीं है। उन्होंने देशभर के लोगों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।असम हमारे राष्ट्रीय परिवार का अभिन्न हिस्सा है। जब हजारों परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैंए तब केवल संवेदना व्यक्त करना पर्याप्त नहीं हैए बल्कि हमें व्यावहारिक रूप से उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस राहत अभियान के माध्यम से हम पूरे देश मे सेवाए एकता और राष्ट्रीय एकजुटता को और मजबूत करेंगे। यह बात आचार्य धर्मवीर ने कही। उन्होंने कहा कि राहत अभियान के तहत खाद्य सामग्री, पीने का पानी, दवाइयां, स्वच्छता संबंधी सामग्रीए कपड़े तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्रित करने पर जोर दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, राहत सामग्री को स्थानीय स्वयंसेवकों और उपयुक्त राहत नेटवर्क के समन्वय से जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वेंकटेश्वर कॉलेज की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन के छात्र प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। देव्यानी लामा,अध्यक्ष नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन एवं तृतीय वर्ष, राजनीति विज्ञान की छात्रा ने कहा सम के लिए कठिन समय है और हम अपने लोगों के साथ खड़े होना चाहते हैं। छात्रों के संसाधन सीमित हो सकते हैंए लेकिन सामूहिक प्रयास निश्वित रूप से बदलाव ला सकता है। प्रियंका डोले, उपाध्यक्ष एवं तृतीय वर्ष, इतिहास की छात्रा,ने कहा हमारा छोटा सा योगदान भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। हम सभी से असम की सहायता के लिए आगे आने की अपील करते हैं। अनिंदिता रे, सांस्कृतिक सचिव एवं तृतीय वर्ष इतिहास की छात्रा ने कहा संस्कृति हमें जोड़ती है और संकट के समय यह जुड़ाव और मजबूत हो जाता है। हम अपनी चिंता को सार्थक सहयोग में बदलना चाहते हैं। अनिश भगवती सलाहकार समिति सदस्य एवं तृतीय वर्ष, समाजशास्त्र के छात्र ने कहा। मानवीय सहायता के कार्यों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हम इस राहत अभियान में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयोजकों ने कहा कि इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिकों और छात्रों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, व्यवसायिक संस्थानों और नागरिक समाज को एक मंच पर लाना है। आचार्य धर्मवीर ने नागरिकों से अपनी क्षमता के अनुसार राहत अभियान में योगदान देने की अपील करते हुए कहा। बड़ा हो या छोटा हर योगदान बाढ़ से प्रभावित किसी परिवार के जीवन में बदलाव ला सकता है। यह समय अपनी चिंता को सेवा में बदलने का है। आयोजकों के अनुसार यह पहल केवल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि असम के लोगों के प्रति एकजुटता संवेदना और राष्ट्रीय सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी प्रयास है। यह संयुक्त अभियान सेवा, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश को आगे बढ़ाता है और दिल्ली तथा असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच मजबूत सामाजिक एवं भावनात्मक संबंधों को रेखांकित करता है। अभियान से जुड़े छात्र प्रतिनिधि।

पूर्व मंत्री डी.पी. यादव ने किया सी.ए. राणा प्रताप की पुस्तक ‘बोरो स्मार्ट, ग्रो फास्ट’ का विमोचन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित लीला होटल में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव ने सी.ए. राणा प्रताप द्वारा लिखित पुस्तक ‘बोरो स्मार्ट, ग्रो फास्ट’ का औपचारिक विमोचन किया। कार्यक्रम में बीएनआई परिवार के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।समारोह की शुरूआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके बाद एक शॉर्ट वीडियो फिल्म के जरिए सी.ए. राणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।मुख्य अतिथि डी.पी. यादव ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि भारत की बड़ी आबादी ग्रामीण परिवेश में अभावों के बीच जीवन जीने को मजबूर है। ऐसे में लेखकों और विचारकों का दायित्व है कि उनकी कलम गरीबों और वंचितों की आवाज बने, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके।कार्यक्रम में ‘बिट्टू टिक्की वाले’ (बीटीडब्ल्यू) के नाम से प्रसिद्ध सतीराम यादव ने कहा कि बिजनेस को बढ़ाने के लिए यदि लोन लेना पड़े तो हिचकिचाना नहीं चाहिए, बशर्ते फाइनेंशियल प्लानिंग सही हो। उन्होंने केबीसी के एक विजेता का उदाहरण देते हुए बताया कि बिना ठोस योजना के मिली बड़ी धनराशि भी व्यर्थ हो जाती है।पुस्तक विमोचन के दौरान सी.ए. राणा प्रताप अपनी संघर्ष यात्रा को याद कर भावुक हो गए, जिन्हें उनकी बड़ी बहन ने मंच पर पहुंचकर ढांढस बंधाया। राणा प्रताप ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन से ‘काश’ शब्द को पूरी तरह निकाल दें। जब आप बहाने छोड़ प्रयास शुरू करते हैं, तो प्रगति के रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं।

अमेज़न पे ने ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान कई विशेष ऑफर्स की घोषणा की

फरीदाबाद। अमेज़न पे ने आज ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (7 से 12 अगस्त) के दौरान खरीदारी, यात्रा और रोजमर्रा के भुगतान के लिए कई विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को अमेज़न.इन पर खरीदारी के दौरान ज्यादा बचत के साथ आसान और किफायती भुगतान विकल्प उपलब्ध कराना है। इस सेल के दौरान अमेज़न पे के जरिए ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर 21प्रतिशत तक की छूट, होटल बुकिंग पर 60प्रतिशत तक की बचत, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5प्रतिशत कैशबैक, पे-इन-3 के माध्यम से 1,500 रुपये से अधिक की खरीदारी पर बिना ब्याज तीन किस्तों में भुगतान और यूपीआई व मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक का लाभ मिलेगा।यात्रा बुकिंग पर आकर्षक ऑफर्स: फ्लाइट्स पर 21प्रतिशत तक और होटल्स पर 60प्रतिशत तक की छूट पाएं ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहक यात्रा बुकिंग पर 21प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे। फ्लाइट्स: 7 से 9 अगस्त तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 6प्रतिशत की फ्लैट छूट मिलेगी। नए ग्राहकों को 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त 10प्रतिशत छूट भी मिलेगी। वहीं, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से बुकिंग करने पर 5प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। होटल: होटल बुकिंग पर 40प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। प्राइम सदस्यों को अतिरिक्त 5प्रतिशत की छूट और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इस तरह कुल बचत 60प्रतिशत तक हो सकती है। बस: बस टिकट बुकिंग पर 17प्रतिशत तक की छूट के साथ 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड: हर खरीदारी पर 5प्रतिशत कैशबैक : अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर न तो जॉइनिंग फीस है और न ही वार्षिक शुल्क। ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान इस कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को हर खरीद पर 5प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स के साथ यह सेल के दौरान भुगतान का सबसे फायदेमंद विकल्पों में से एक है।

पूर्व महापौर एस.एस.अग्रवाल ने कावड़ियों की सेवा की

नई दिल्ली। पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल रविवार को श्री कावड़िया सेवा समिति भजन पूरा उपस्थित कावड़ियों की सेवा की। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने हरिद्वार से जल लेकर आए सैकड़ों शिव भक्तों से मिलकर उन्हें केले प्रसाद का वितरित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया। एस.एस.अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कई शिव भक्त ऐसे भी मिले जो अपने कंधों पर 60 से 80 लीटर जल लेकर आए है। ऐसे शिव भक्तों के चरणों में मेरा प्रणाम है। उन्होंने कहा कि देश भर में आज सनातनियों ने भगवान शिव को आज सावन के सोमवार को जलाभिषेक कर आर्शिवाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान पवन नागयना भी कार्यक्रम में साथ रहे।

प्रो. ओम प्रकाश कोहली जी की जन्म-जयन्ती के अवसर पर हवन, भंडारा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नई दिल्ली। श्रद्धेय प्रो. ओम प्रकाश कोहली की जन्म-जयन्ती के शुभ अवसर पर शनि साईं परशुराम धाम मंदिर, आई.पी. एक्सटेंशन में हवन एवं नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए धार्मिक कार्यक्रम के साथ जनसेवा की भावना से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान लोगों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर (BP) की जांच, ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच तथा बोन हेल्थ (हड्डियों) की जांच की गई। इसके साथ ही श्यामा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया तथा निशुल्क दवाईयाँ भी दी गईं।कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। हवन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों में भाग लें और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए जाना आवश्यक है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, जिला अध्यक्ष  विजेंद्र धामा, ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पाल, विधायक  रविन्द्र सिंह नेगी, रविकान्त, निगम पार्षद देवेन्द्र कुमार,  शशि चांदना, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचरण गुजराती, महान्त्री भावना जैन,नीरज शर्मा, महावीर गोयल, चौ. सुन्दर सिंह, अनेक मण्डल अध्यक्ष, राष्ट्र प्रकाश , कृष्णानन्द शास्त्री, कपिल प्रभाकर, अग्रिम ट्रस्ट की अध्यक्ष निकिता गुप्ता, प्रो. ऋतु कोहली, सुपर्णा खुराना, विशु कोहली,  कुणाल कुमार मिश्रा, अजय गुप्ता, मोहिनी शर्मा, तरुण गोयल, योगेन्द्र उपाध्याय, सरदार नरेन्द्र सिंह, सोनू कनोजिया, सुनील नागर, मनी बंसल, पीडी जोशी, जगदीश गौतम, साधना गुप्ता, राम अवतार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

नैनी झील के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

नई दिल्ली।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा मॉडल टाउन स्थित वार्ड संख्या-68, सेंट्रल नार्थ (केशव पुरम) क्षेत्र में नैनी झील के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य अमृत 2.0 योजना के तहत 9.73 करोड़ रुपये की संविदात्मक लागत से होगा। इस विकास कार्य का आज उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अशोक गोयल, क्षेत्रीय पार्षद विकेश सेठी तथा उपायुक्त  मोहित बंसल की उपस्थिति में किया गया।इस परियोजना का उद्देश्य झील के पर्यावरणीय, सौंदर्यात्मक एवं मनोरंजक महत्व को बढ़ाने के साथ-साथ सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा आगंतुकों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाना है।परियोजना के तहत कोरोनेशन पिलर एसटीपी से उपचारित एसटीपी जल को नैनी झील तक पहुंचाया जाएगा। उपचारित जल की अतिरिक्त मात्रा का उपयोग आसपास के नगर निगम पार्कों की सिंचाई के लिए भी किया जाएगा, जिससे उपचारित जल के प्रभावी पुन: उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।परियोजना के प्रमुख कार्यों में सजावटी प्रकाश व्यवस्था, उद्यान एवं हरित क्षेत्र का विकास, परिधीय आरसीसी नाले की री-मॉडलिंग, दो म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना तथा मौजूदा ग्रिल एवं चारदीवारी की मरम्मत शामिल है।इस पुनरुद्धार परियोजना से नैनी झील एक स्वच्छ, हरित एवं अधिक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगी, जिससे नागरिकों को बेहतर मनोरंजक एवं पर्यावरणीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना के जुलाई 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

दिल्ली की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार नई पीढ़ी की प्रतिभा और आधुनिक न्यायिक बुनियादी ढांचे को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि आज, मैंने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में ‘थिंक इंडिया’ के सहयोग से आयोजित पहली ‘नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता’ के समापन समारोह में युवा साथियों के साथ बातचीत की। भारत की न्याय परंपरा ने हमेशा तर्क को प्राथमिकता, संविधान को पवित्रता और न्याय को सर्वोच्च स्थान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी की प्रतिभा और आधुनिक न्यायिक बुनियादी ढांचे के मेल से यह विरासत और मजबूत होगी। दिल्ली सरकार इसी सोच के साथ राष्ट्रीय राजधानी की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री गुप्ता ने पीतमपुरा के दिल्ली हाट में तीज समारोह में हिस्सा लिया, महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, प्रकृति और नारी शक्ति का उत्सव है। मानसून की हरियाली और त्योहारों के रंगों के बीच, यह त्योहार देवी पार्वती और भगवान शिव के अटूट प्रेम और उनके मिलन की पवित्र कथा को याद करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे सांस्कृतिक मंचों को लगातार बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, जहां लोक परंपराओं और कला को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके और साथ ही कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा 8 और 9 अगस्त को पीतमपुरा के दिल्ली हाट में आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी, बिंदी, रंगोली, ‘तीज क्वीन-मिस तीज 2026’ और ‘बेस्ट ड्रेस फीमेल’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सरकारी लागत को कम करने में आईसीएएस अहम भूमिका निभा रही: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह

नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को सरकारी विभागों, खासकर रक्षा क्षेत्र में लागत को बेहतर बनाने, संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करने और मजबूत वित्तीय निगरानी सुनिश्चित करने में इंडियन कॉस्ट अकाउंट्स सर्विस (आईसीएएस) की भूमिका पर जोर दिया। आईसीएएस के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिंह ने सरकारी मंत्रालयों और विभागों में लागत प्रबंधन के तरीकों को मजबूत करने में आईसीएएस अधिकारियों की पेशेवर कुशलता, विश्लेषणात्मक समझ और अटूट समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सेवा ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में लगातार एक अहम भूमिका निभाई है। इस साल का समारोह ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए लागत अनुकूलन में आईसीएएस अधिकारियों की भूमिका’ थीम के तहत मनाया गया। यह थीम ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ने के लिए भारत की आत्मनिर्भरता की कोशिशों में लागत और वित्तीय दक्षता के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। इस मौके पर रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार ने कहा कि देश में ही मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने में कॉस्ट अकाउंटिंग की विशेषज्ञता का महत्व बढ़ रहा है। इससे न केवल आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी, बल्कि भारत एक्सपोर्ट मार्केट में भी प्रतिस्पर्धी बनेगा। उन्होंने रक्षा उत्पादन इकोसिस्टम में आईसीएएस अधिकारियों की खास और रणनीतिक भूमिका की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने रक्षा खरीद के बदलते हालात में इस सेवा और इसके कामकाज को नए सिरे से ढालने और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए आईसीएएस अधिकारियों और रणनीतिक क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का आह्वान किया। व्यय विभाग के सचिव वी. वुअलनाम ने केंद्र सरकार में प्रभावी लागत प्रबंधन की दिशा में आईसीएएस अधिकारियों के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) को तेजी से अपनाए जाने के साथ, आईसीएएस अधिकारी लागत दक्षता, जोखिम का सही बंटवारा और प्रोजेक्ट की बेहतर संरचना सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर आईसीएएस का एक यादगार ई-ब्रोशर जारी किया गया, जिसमें इस सेवा के विकास, मुख्य कार्यों, उल्लेखनीय उपलब्धियों और क्षमता-निर्माण की पहलों का विवरण दिया गया है। बेहतरीन योगदान के लिए, रक्षा सचिव ने छह युवा आईसीएएस अधिकारियों को ‘सर्वोत्तम’, ‘अति उत्तम’, ‘उत्तम’ और ‘प्रोत्साहन’ प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। ये पुरस्कार सेवा के युवा अधिकारियों के सराहनीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता देने के लिए शुरू किए गए हैं। उद्घाटन सत्र के बाद दो दिलचस्प तकनीकी सत्र हुए, जो इनोवेशन, लगातार सीखने और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति आईसीएएस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। “पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल” पर चर्चा हुई। इसमें सरकारी स्तर पर लागत और वित्तीय प्रबंधन कार्यों के लिए पब्लिक फाइनेंस वैल्यू चेन में दक्षता बढ़ाने और एआई के इस्तेमाल से होने वाले बड़े बदलावों की संभावनाओं पर विस्तार से बात की गई।

बंगाल में ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिली नई सौगात, भत्ता और फ्री बस सेवा शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रविवार को ‘लोकतंत्र सेनानियों’ के लिए 10,000 रुपए का मासिक भत्ता, सरकारी बसों में मुफ्त सफर और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तापस रॉय भी मौजूद थे। उनमें से हर एक को तांबे का मेडल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनके लिए 10,000 रुपए का मासिक भत्ता, सरकारी बसों में मुफ्त सफर और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा का ऐलान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर आज सम्मानित किए गए व्यक्ति अब जीवित नहीं हैं, तो उनकी पत्नी या पति को ये सभी सुविधाएं मिलेंगी। ‘लोकतंत्र सेनानी’ (लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले) उन लोगों को कहा जाता है जिन्हें 1975 और 1977 के बीच लगी आंतरिक इमरजेंसी के दौरान मीसा (मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) या डीआईआर (डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स) जैसे कानूनों के तहत जेल में डाला गया था। इमरजेंसी के मुश्किल दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में एक लाख लोगों को जेल में डाला गया था। अकेले बंगाल में कम से कम 5,000 लोग जेल गए थे। उस समय जेल के अंधेरे में अपनी जिंदगी बिताने वाले लोगों के त्याग की वजह से ही आज देश में लोकतंत्र, संसदीय लोकतंत्र और वोटिंग के अधिकार की आवाज को दबाने की बुरी कोशिशों के बावजूद ये चीजें सुरक्षित हैं। इस मौके पर अधिकारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राष्ट्रवाद, देशभक्ति और पारंपरिक संस्कृति को मिटाने की कोशिशें की गई थीं। अधिकारी ने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में बताया जाना चाहिए। इसलिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर, 13 अगस्त को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस समिति के जरिए श्यामा प्रसाद की विचारधारा और बंगाल के बंटवारे का सही इतिहास स्कूली किताबों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा।

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। इस सिफारिश के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यायाधीशों की पदोन्नति प्रक्रिया और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि ऐसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट जाने की बहुत जल्दी है। क्या जजों को सीनियरिटी को नजरअंदाज करके, बिना बारी के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया जाना चाहिए? इससे ‘लेनदेन’ की गुंजाइश बन सकती है। अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि किसी जज को सुप्रीम कोर्ट भेजने से पहले किन चीजों की जांच की जाती है? क्या शासक के प्रति वफादारी देखी जाती है? क्या लोगों को यह पता नहीं होना चाहिए? वे युवा पीढ़ी को क्या मुंह दिखाएंगे? पूर्व सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा कि बिना बारी के और अपारदर्शी तरीके से प्रमोशन की इजाजत नहीं होनी चाहिए। खासकर उन मामलों में जहां कानून को ताक पर रखकर सरकार को खुश करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि हमें अदालतों के हथियार की तरह इस्तेमाल होने से सावधान रहना चाहिए। लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अदालतों की ईमानदारी सबसे जरूरी है। बता दें कि जून में ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। 16 नवंबर 1968 को जन्मे न्यायमूर्ति मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से अर्थशास्त्र में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 8 मई 1993 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया और मुख्य रूप से दीवानी, संवैधानिक और सेवा कानून के क्षेत्र में वकालत की। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण, आईएफएफसीओ, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और उत्तर प्रदेश विद्युत निगम सहित कई वैधानिक और सार्वजनिक निकायों के लिए पैरवी की। उन्होंने महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठ वकील के रूप में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व भी किया। न्यायमूर्ति मिश्रा को 2013 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था। 3 फरवरी 2014 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 1 फरवरी 2016 को स्थायी न्यायाधीश बन गए। 20 जुलाई 2025 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपनी सेवाएं दीं, जिसके बाद उनका तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में हो गया।