नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन । कार्यक्रम में पूर्व में रही महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, महामंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश, पूर्व अध्यक्ष ऋचा पांडे, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा लता गुप्ता, सारिका जैन उपाध्यक्ष भाजपा, सोना कुमारी उपाध्यक्ष भाजपा, प्रवीणा मंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश, सदस्य महिला आयोग श्याम बाला, मालती वर्मा, रेनू भल्ला, सनरिका झा ने मंच की शोभा बढ़ाई।दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने समय पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने अपना परिचय देकर सभी शीर्ष पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। सभी का स्वागत परम्परागत तरीके से पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत की कड़ी को पूरा किया।महिला आयोग की अध्यक्षा लता गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिन्हे पद मिला है उन्हें अपनी जिम्मेदारी के साथ, जिन्हे कोई पद नहीं मिला उनको भी साथ लेकर चलना है और सबसे पहले आपके ऊपर अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी की उस कार्य को पूरा मजबूती से करना है।दिल्ली प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति सबको जोड़कर आपस में काम करने की भावना है। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह उनका सफर विभिन्न पदों पर काम करते हुए सीखते हुए अविस्मरणीय रहा और भविष्य में भी रहेगा। सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को टीम वर्क करने की सलाह दी और बताया कि किस तरह निरतर कार्य में लगे रहने से आप भविष्य मे संगठन की धारा मे जुड़कर आगे बढ़ सकते है।उसके बाद पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पांडे जी का उदबोधन रहा, जिसमें उन्होंने 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान रहेगे। महिला मोर्चा के दायित्व में आँगन का उत्सव मनाया जाएगा। दिल्ली में 10800 आंगनवाड़ियों में जाकर लोकसभा के अंतर्गत प्रभारी बनाकर सेल्फ हेल्प ग्रुपों में जाकर, मंडल में संयोजक बनाकर , विधानसभा में प्रभारी बना कर , ग्रुपों में जाकर बड़ी-छोटी आंगनवाड़ियों में बच्चों के लिए हेल्थी फल फ्रूट, बिस्किट्स जाकर वितरण करेंगे। आंगन उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रकार से खेल प्रतियोगिताओं व अन्य माध्यम से उनके पेरेंट्स से भी मिलेंगे।सोना कुमारी जी ने अपने इक्स्पीरीअन्स साझा करते हुए बताया कि किस तरह पॉजिटिव माइंड सेट लेकर हमें कार्य को तत्परता से और अग्रणी होकर करे एवं संगठन की शक्ति को समझें।अर्चना गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सभी को अपने उद्बोधन में आग्रह किया कि जो भी काम मिले उसे अपनी टीम और बहनों को जागरूक कर प्रशिक्षण दें और संगठन के कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाए।जिलाध्यक्षो एवं जिले की प्रभारी या लोकसभा प्रभारी बनकर ज्यादा से ज्यादा कार्य करें।