मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट को गुणवत्तापूर्ण विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट जेवर मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था वर्तमान स्थितिए संभावित आवश्यकताओं तथा भविष्य मे विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ किए जाने के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे अधिशासी अभियन्ता सहायक अभियन्ता अवर अभियन्ता तथा इसके अतिरिक्त नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के प्रतिनिधि मयंक माहेश्वरी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी बैठक मे उपस्थित रहे।
बैठक मे 33 केवी विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की चर्चा की गई संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 33 केवी विद्युत सप्लाई मे वर्तमान मे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अधिकारियों को एयरपोर्ट की विद्युत आपूर्ति की निरन्तर निगरानी सुनिश्चित करने केे निर्देश दिए गएए बैठक मे ब्रेकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान मे किसी प्रकार का ब्रेकडाउन नही हुआ है। इस संबंध मे प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत तंत्र की नियमित निगरानी अनुरक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाया जाए। बैठक मे नए तीसरे स्वतंत्र फ ीडर विकसित किए जाने के संबंध मे भी विस्तार से चर्चा हुई। इस संबंध मे विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्वतंत्र फ ीडर के कार्य हेतु समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही किए जाने परए सहमती हुई ताकि स्वतंत्र फ ीडर से संबंधित कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढाया जा सके।