पार्थ गौतम फाउंडेशन ने बरेली में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को दिया मजबूती का आधार, एक वर्ष में 5,200 से अधिक लोगों को लाभ

नई दिल्ली ।पार्थ गौतम फाउंडेशन ने पिछले एक वर्ष के दौरान बरेली में अपने जमीनी सामाजिक कल्याण प्रयासों का विस्तार करते हुए 4,000 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा तथा 1,200 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई है। यह पहल जरूरतमंद समुदायों तक आवश्यक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की फाउंडेशन की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बात करते हुए डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली एवं चांसलर, इनवर्टिस विश्वविद्यालय, ने कहा, शिक्षा और स्वास्थ्य एक मजबूत समाज के निर्माण की बुनियादी जरूरतें हैं। किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रहेगी या किसी परिवार को आवश्यक चिकित्सा उपचार मिल पाएगा, यह उसकी आर्थिक स्थिति से तय नहीं होना चाहिए। फाउंडेशन के माध्यम से हमारा प्रयास रहा है कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा रहा जाए और यह सहायता उन्हें सम्मान के साथ उपलब्ध हो।पार्थ गौतम, संस्थापक, पार्थ गौतम फाउंडेशन एवं प्रो-चांसलर, इनवर्टिस विश्वविद्यालय, ने कहा, हमारा ध्यान हमेशा जमीनी स्तर पर सार्थक प्रभाव पैदा करने पर रहा है। पिछले एक वर्ष में हमने परिवारों के साथ मिलकर यह समझने का प्रयास किया कि वास्तव में किस क्षेत्र में सहायता की आवश्यकता है, विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में। प्रत्येक छात्र का अपनी पढ़ाई जारी रख पाना और प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार मिलना हमारे इन प्रयासों को और विस्तार देने तथा आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।पार्थ गौतम, संस्थापक, पार्थ गौतम फाउंडेशन एवं प्रो-चांसलर, इनवर्टिस विश्वविद्यालय के नेतृत्व में तथा डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली एवं चांसलर, इनवर्टिस विश्वविद्यालय की जनसेवा की सोच से प्रेरित होकर फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।पिछले एक वर्ष के दौरान फाउंडेशन ने 4,000 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में आर्थिक बाधाओं को कम करना तथा उनकी पढ़ाई की निरंतरता और आवश्यक शैक्षणिक जरूरतों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।स्वास्थ्य सेवा फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्षेत्रों में से एक रही है। पिछले एक वर्ष में 1,200 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिससे आवश्यक उपचार प्राप्त करने में आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिली। बरेली के मिशन अस्पताल के सहयोग से इस पहल के तहत लोगों को उपचार के खर्च की चिंता के बिना चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी सहायता की गई।फाउंडेशन ने ऐसे व्यक्तियों और परिवारों को भी सहायता प्रदान की है, जिन्हें तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा है कि उपचार का खर्च वहन करने में असमर्थता किसी व्यक्ति के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने में बाधा न बने।शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी ये पहल बरेली में फाउंडेशन के व्यापक सामुदायिक कल्याण प्रयासों का हिस्सा हैं। पिछले कुछ वर्षों में फाउंडेशन ने समुदाय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने और सामाजिक विकास में लोगों की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई जमीनी स्तर के कार्यक्रम संचालित किए हैं।आगे भी पार्थ गौतम फाउंडेशन अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी पहलों को और मजबूत करने की योजना बना रहा है। इसके तहत बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों, मरीजों और परिवारों तक सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा