जीडीए की 10 संपत्तियों की नीलामी से लगभग 105.65 करोड़ का राजस्व 

गाजियाबाद।  गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रही विकास गतिविधियों और निवेश की संभावनाओं के बीच गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को संपत्तियों की नीलामी के माध्यम से बड़ी वित्तीय सफलता प्राप्त हुई है। प्राधिकरण सोमवार को हिंदी भवन लोहिया नगर में विभिन्न श्रेणी की संपत्तियों की नीलामी आयोजित की गई जिसमें कुल 10 संपत्तियों की बोली प्राप्त हुई। सफल नीलामी से प्राधिकरण को लगभग 105.65 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। यह उपलब्धि न केवल प्राधिकरण की संपत्तियों के प्रति निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है बल्कि गाजियाबाद में तेजी से विकसित हो रहे आवासीय वाणिज्यिक एवं संस्थागत क्षेत्रों की बढ़ती मांग का भी स्पष्ट संकेत है। इन संपत्तियों के लिए प्राप्त बोलियां यह दर्शाती हैं कि गाजियाबाद के प्रमुख विकसित एवं विकासशील क्षेत्रों में आवासीय वाणिज्यिक तथा संस्थागत गतिविधियों के लिए निवेशकों का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है। प्राधिकरण द्वारा नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी निष्पक्ष एवं प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से संपन्न कराई गई। प्रतिस्पर्धी बोलियों के माध्यम से प्राधिकरण की संपत्तियों का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का प्रयास किया गया जिससे सार्वजनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। नीलामी से प्राप्त होने वाला लगभग 105.65 करोड़ का राजस्व गाजियाबाद के सुनियोजित एवं संतुलित शहरी विकास को और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रकार प्राप्त वित्तीय संसाधनों से सडक़ आधारभूत संरचना नागरिक सुविधाओं आवासीय योजनाओं तथा अन्य विकास कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा