Dal Paratha Recipe: रात की दाल बच गई है? फेंकने से अच्छा नाश्ते में ऐसे बनाएं क्रिस्पी पराठे

How To Make Crispy Parathas With Leftover Dal: अक्सर रात के खाने के बाद दाल बच जाती है और अगले दिन समझ नहीं आता कि उसका क्या किया जाए. कई लोग बची हुई दाल को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग उसे फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो इसी बची हुई दाल से सुबह के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और क्रिस्पी पराठे तैयार कर सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में मजेदार होते हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं. दाल पराठा पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है. इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की दाल से बनाया जा सकता है. चाहे आपके पास अरहर दाल बची हो, मूंग दाल, चना दाल या फिर दाल फ्राई, सभी से स्वादिष्ट पराठे तैयार किए जा सकते हैं.

क्या-क्या लगेगा?

दाल पराठा बनाने के लिए आपको एक कप गेहूं का आटा, आधा कप बची हुई दाल, थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक चाहिए होगा. पराठों को सेंकने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

ऐसे तैयार करें आटा

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा और बची हुई दाल डालें. अब इसमें सभी मसाले, अजवाइन, जीरा, अदरक और हरा धनिया मिला दें. अगर दाल पहले से मसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा