किदवई नगर में NBCC का ईको पार्क आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली। किदवई नगर में NBCC द्वारा करीब 14 एकड़ क्षेत्र में विकसित ईको पार्क इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पार्क में हरियाली, पेड़-पौधों और खूबसूरत लैंडस्केपिंग का विशेष ध्यान रखा गया है।आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित यह ईको पार्क क्षेत्र के पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां विकसित हरित क्षेत्र लोगों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं।NBCC ने इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए हरित विकास पर विशेष जोर दिया है। ईको पार्क किदवई नगर के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ यह संदेश भी देता है कि आधुनिक विकास के साथ पर्यावरण और हरियाली का संरक्षण भी जरूरी है।स्थानीय लोगों के बीच भी पार्क को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। NBCC का यह प्रयास राजधानी में हरित और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा