‘शास्त्रीय संगीत का गौरव’, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को नेताओं का नमन

नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका और भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर बुधवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी स्वर-साधना ने भारतीय संगीत और संस्कृति को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरव भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आपका अविस्मरणीय योगदान सदैव संगीत जगत के प्रशंसकों के दिलों में रहेगा।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “भारत रत्न से सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका सुश्री एम. एस. सुब्बालक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। अपनी दिव्य स्वर-साधना से उन्होंने भारतीय संगीत और संस्कृति को विश्वभर में गौरवान्वित किया।” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, सुरों की साधना को समर्पित भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उनके मधुर स्वरों में भक्ति, समर्पण और भारतीय संस्कृति की आत्मा का दिव्य स्पंदन अनुभव होता है। संगीत जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आलोकित करता रहेगा।” भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका, स्वर कोकिला एवं भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन एवं शत-शत नमन। अपने दिव्य स्वर और अद्वितीय साधना से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई। उनकी संगीत साधना और कला के प्रति समर्पण सदैव संगीत प्रेमियों एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा