फेडरल बैंक और पैसाबाजार ने मिलकर लॉन्च किया पैसाबैक क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख फिनटेक प्लैटफॉर्म पैसाबाजार ने फेडरल बैंक के साथ साझेदारी में फेडरल बैंक पैसाबाजार पैसाबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक कैशबैक क्रेडिट कार्ड है, जिसे खासतौर पर घर के सबसे जरूरी और नियमित खर्चों में से एक यानी ग्रोसरी शॉपिंग पर बेहतर रिवॉड्र्स देने के लिए तैयार किया गया है। इस कार्ड को पैसाबाजार, फेडरल बैंक और एनपीसीआई द्वारा मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में लॉन्च किया गया है। इस कार्ड पर ग्राहकों को योग्य ऑनलाइन और ऑफलाइन ग्रोसरी शॉपिंग पर 7.5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक रिलायंस फ्रेश, डीमार्ट, स्टार बाजार और नेचर्स बास्केट जैसे प्रमुख सुपरमार्केट्स के साथ-साथ ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉम्र्स पर की गई खरीदारी पर भी मिलेगा। पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड तब सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं, जब वे मासिक खर्चों पर बचत करने का मौका देते हैं। घरों में ग्रोसरी शॉपिंग एक बड़ा और महत्वपूर्ण नियमित खर्च है, लेकिन आमतौर पर इस पर मिलने वाले क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड अब तक सीमित रहे हैं। पैसाबैक क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा की खरीदारी को अधिक फायदेमंद बनाता है। फेडरल बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड रिटेल काड्र्स और पर्सनल लोन सौगत बसु ने कहा फेडरल बैंक में हमारा मानना है कि सबसे प्रभावी फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स वही होते हैं, जो ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का सहज हिस्सा बन जाएं। पैसाबैक क्रेडिट कार्ड को खासतौर पर उन खर्चों पर रिवॉर्ड देने के लिए तैयार किया गया है जहां वो सबसे ज्यादा खर्च करते हैं जैसे कि ग्रोसरी शॉपिंग। इसके साथ ही यह कार्ड रोजमर्रा के दूसरे ट्रांजैक्शन्स पर भी बचत का अवसर देता है। पैसाबाजार के साथ मिलकर हम ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्रोडक्ट लाए हैं जो सुविधाए उपयोगिता और महत्वपूर्ण बचत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा