नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी दिल्ली जिला कार्यालय में जिला प्रभारी जय प्रकाश ‘जेपी’ को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर भव्य अभिनंदन किया गया। मीडिया प्रमुख एस राहुल ने प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट किया और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह, सह प्रभारी आदित्य झा, जिलाध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, निगम पार्षद अनीता सिंघल आदि मौजूद रहे।जय प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन की उस सामूहिक शक्ति का सम्मान है, जो एक सामान्य कार्यकर्ता को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पार्टी ने मुझे जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पद नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और जनसेवा के नए अवसर के रूप में देखता हूं। और संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में जनभागेदारी को बढ़ाएंगे।जय प्रकाश ने कहा कि भाजपा की ताकत केवल उसके विचारों में नहीं, बल्कि उन करोड़ों कार्यकर्ताओं में है जो बिना किसी व्यक्तिगत अपेक्षा के संगठन और राष्ट्रहित में निरंतर काम करते हैं। और इन्ही कार्यकर्ताओं का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। और यहीं उनको नई जिम्मेदारी को और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।सह प्रभारी आदित्य झा कहा कि जय प्रकाश की कार्यशैली, सहज उपलब्धता और संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत विश्वास कायम किया है।इस मौके पर मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी और जिला के मोर्चा अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया।