दिल्ली नगर निगम में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य समापन हुआ।इस शिविर का समापन कार्यक्रम नजफगढ़ क्षेत्र के ककरोला स्थित डॉ. साहब सिंह वर्मा स्टेडियम में आयोजित किया गया । इस व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जोनों के लगभग एक हजार शिक्षकों ने हिस्सा किया और उन्होंने शारीरिक शिक्षा, योग, व्यायाम, फिटनेस, खेल तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन समारोह में सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली नगर निगम के नेता सदन जय भगवान यादव, अध्यक्ष वार्ड समिति नजफगढ़ क्षेत्र जयवीर राणा, उपाध्यक्ष सुषमा पवन राठी, अध्यक्ष शिक्षा समिति योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष शिक्षा समिति अमित खरखड़ी, पार्षद सुदेश गहलोत, अपर आयुक्त शिक्षा संजीव मित्तल, उपायुक्त नजफगढ़ क्षेत्र शाश्वत सौरभ एवं निदेशक शिक्षा निखिल तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रशिक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस अवसर पर माननीय सांसद कमलजीत सहरावत ने निगम के प्रशिक्षण शिविर कार्यकम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं एवं विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के नेता सदन जय भगवान यादव ने अपने संबोधन में शिक्षा को दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि निगम के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, खेल और व्यक्तित्व विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना आवश्यक है। श्री यादव ने कहा कि “स्वस्थ विद्यार्थी एवं सशक्त शिक्षक ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यालयी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रशिक्षण का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।अध्यक्ष, शिक्षा समिति योगेश वर्मा ने अपने संबोधन में शारीरिक शिक्षा को विद्यार्थियों के समग्र विकास का आवश्यक अंग बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यालयों में खेल और शारीरिक गतिविधियों को केवल एक अतिरिक्त गतिविधि न मानकर शिक्षा की मुख्यधारा का हिस्सा बनाएं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सामान्य शिक्षक भी यदि बच्चों की फिटनेस, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करें, तो इसका प्रभाव विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंच सकता है।15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम केवल विशेषज्ञ शिक्षकों तक सीमित न रखते हुए सामान्य शिक्षकों को भी शारीरिक शिक्षा एवं फिटनेस से जोड़ा गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को योग, व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियों तथा बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन विकसित करने के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया गया।कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास पर विशेष बल दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास भी है।कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों, आयोजन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पात्र को दिलाये कब्जा, न्याय दिलाना हमारा कार्य है: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। इस दौरान दिव्यांगजनों द्वारा जिलाधिकारी से निवेदन किया किया कि डीएम साहब ट्राईसाईकिल, रोजगार, पेशन, अंत्योदय कार्ड व आयुष्मान कार्ड तो आपके निर्देशों के क्रम में बन गए हैं कृपया आवास और दिलवा दीजिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही किसी योजना के तहत आप लोगों के लिए आवास की व्यवस्था कराई जायेगी।इस दौरान कुछ प्रार्थियों के दौरान प्लाट/जमीन पर कब्जा, अपने ही मकान पर कार्य ना कराने देना सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुई। खोड़ा निवासी सुमन द्वारा ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि उन्होने सजवान नगर में एक प्लाट खरीदा था किन्तु उस पर दंबगों ने कब्जा कर लिया हैं जिसकी शिकायती सम्बंधित थाना व कमीश्नर साहब के यहां भी की किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। डीएम साहब हमारी सहायता करें, हमें हमारे प्लाट पर कब्जा दिलाए। जिलाधिकारी ने प्रार्थी की पूरी बात सुनी और एसडीएम सदर को निर्देशित करते हुए कहा यदि किसी पात्र या सही व्यक्ति की सम्पत्ति पर कोई कब्जा करने की कोशिश करता हैं तो उनको बाहर निकाले और सही व्यक्ति को कब्जा दिलाएं, न्याय दिलाना हमारा कार्य है। जनपद में कहीं भी किसी भी कमजोर, असहाय, गरीब व्यक्ति के सम्पत्ति पर कब्जा नहीं होना चाहिए, ना ही उनका किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हो, इस बात का सभी अधिकारीगण विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में हर व्यक्ति को न्याय व हर पीड़ित को सहायता दिलाना हमारा मुख्य जिम्मेदारी है।जनसुनवाई में भूपेन्द्र पुरी, मोदीनगर निवासी एक महिला सन्नो पत्नी सुशील ने अवगत कराया कि उनके पति सुशील को कैंसर हो गया, इसके साथ ही नन्दग्राम निवासी श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पुत्री को कैंसर हो गया है कृपया हमारी सहायता करें। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी/ बाबू को निर्देशित किया कि सीएम रिलिफ फंड से इनकी सहायता हेतु आवेदन किया जाएं साथ ही इनके आयुष्मान कार्ड भी बनाऐं जाएं जिससे इन्हें ईलाज से सम्बंधित समस्याओं को सामना ना करना पड़े।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की मानवता एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की इसी कार्यशैली का असर हैं कि आज हर कोई अपनी शिकायत को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच जाते हैं, 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में भीड़ इतनी हो जाती है कि कई बार 2—3 बजे तक भी जनसुनवाई होती है।जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या, एडीएम एल/ए अवनीश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भारत कौशल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक, 63 कौशलों में पात्र प्रशिक्षणार्थियों के पंजीकरण के निर्देश

गाजियाबाद। जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन ने अवगत कराया कि भारत कौशल प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं जिला कौशल विकास प्लान तैयार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 18 जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई०/ जिला समन्वयक, कौशल विकास विभाग, राजकीय पॉलीटेक्निक, जिला अल्पसंख्यक विभाग, जन शिक्षण संस्थान, बेसिक शिक्षा विभाग, जवाहर नवोदय विद्यालय, उप जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डूडा विभाग, जनरल सेकेट्री स्मॉल स्केल इण्डस्ट्रीज एण्ड ट्रेडर्स एसोसियेशन, गाजियाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें शैक्षिक संस्थानों से सम्बन्धित विभागों को स्किल इण्डिया कम्पीटिशन 2026-27 में 63 कौशलों के पात्रता मानदण्ड के अनुसार स्किल इण्डिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिये निर्देशित किया और जिला कौशल विकास समिति के सदस्यों से स्वः रोजगार एवं रोजगार को ध्यान में रखते हुये प्रमुख सेक्टर/कोर्सों का चयन किया जाये।जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के साथ समन्वय स्थापित कर कौशल विकास में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को इण्डस्ट्रीज भ्रमण कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय, गाजियाबाद द्वारा इण्डस्ट्रीज की मांग के अनुसार ऑटोमोटिव, इलैक्ट्रोनिक्स इत्यादि प्रमुख सेक्टर / कोर्सों का चयन किया गया। एम०आई०एस० मैनेजर, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक संस्थानों में वर्कशॉप आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों का भारत कौशल प्रतियोगिता में पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, आईएमए गाजियाबाद ने दिए ₹2 लाख के जरूरी उपकरण

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गाजियाबाद शाखा के द्वारा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों हेतु कुछ अति आवश्यक उपकरण जैसे ऑटोक्लेव मशीन, ऑटो स्कोप, ड्रेसिंग ड्रम एवं अन्य उपकरण जिनका कुल मूल्य ₹ 200000 है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गाजियाबाद शाखा की ओर से सी एस आर के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद गाजियाबाद डॉ सचिन वैश्य वर्तमान आई एम ए, गाजियाबाद अध्यक्ष – डॉ अल्पना कंसल, सचिव – डॉ राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष – डॉ अर्चना शर्मा, कोषाध्यक्ष- डॉ सारिका जैन, नवीन चयनित अध्यक्ष – डॉ प्रहलाद चावला, डॉ अपूर्वा डी सी क्यू ए एवं डॉ रविंद्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गाजियाबाद शाखा के समस्त पदाधिकारियो को इन उपकरणों को सी एस आर करने हेतू हार्दिक धन्यवाद दिया।
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण ना करने वाले बीएलओ के वेतन आहरित ना करने के निर्देश

गाजियाबाद। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि जिन बीएलओ द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर डीएसई एवं प्रपत्र-6, 7 और 8 का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, उनके वेतन का आहरण न किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन), सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी मोदीनगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं सदस्य दीपक गोयल ने गोआश्रय स्थल पट्टी का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं सदस्य दीपक गोयल द्वारा जनपद गाजियाबाद में गोवंश संरक्षण एवं गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम अपराह्न 2:30 बजे नंदी पार्क, नगर निगम गाजियाबाद स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया।नंदी पार्क में वर्तमान में कुल 1,923 गोवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं गोवंशों के रख-रखाव की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। माननीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य महोदय द्वारा गोवंशों के रख-रखाव, भरण-पोषण एवं प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। विशेष रूप से मृत्यु अभिलेख, पंचनामा, भूसा अभिलेख, चारा लॉगबुक एवं गोवंश लॉगबुक की समीक्षा की गई तथा अभिलेखों के समुचित संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया। उपाध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा नंदी पार्क में गोवंशों के स्वास्थ्य, भरण-पोषण एवं देखभाल के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की गई। डॉ. मोनिका गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सदर, गाजियाबाद एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को पूर्ण समर्पण, तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ गोवंश सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सुझाव दिया गया कि अतिरिक्त शेड तैयार होने के उपरांत यथासंभव छोटे एवं बड़े गोवंशों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जाए, जिससे उनकी आयु एवं आवश्यकता के अनुसार बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।इसके उपरांत सायं 6:30 बजे स्थायी गोआश्रय स्थल पट्टी, विकासखंड भोजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय गोआश्रय स्थल पर कुल 155 गोवंश पाए गए। मौके पर लगभग भूसा, दाना एवं हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। गोआश्रय स्थल में हरे चारे की बुवाई की गई है, लेकिन भूमि पथरीली होने के कारण हरा चारा अपेक्षित रूप से विकसित नहीं हो पाया है। पुनः रोपित करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष एवं सदस्य महोदय द्वारा गोआश्रय स्थल में बीमार गोवंशों की चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा गोवंशों के भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पानी की टंकी एवं नांद आदि की नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए, ताकि गोवंशों को स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा गोआश्रय स्थल से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनका माननीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य महोदय द्वारा अवलोकन किया गया। अभिलेखों का संधारण संतोषजनक पाया गया।उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण की व्यवस्था करना सभी संबंधित स्थानीय निकायों का दायित्व है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग को गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी गोवंश को किसी प्रकार की समस्या न हो। प्रत्येक गोवंश के लिए प्रतिदिन पर्याप्त भरण-पोषण, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित और पर्याप्त स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि गोवंशों के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाए तथा गले में ऐसी रस्सी अथवा अन्य सामग्री न बांधी जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार का कष्ट या चोट पहुंचे। गोआश्रय स्थलों में गोवंशों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं सुरक्षित आवास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रकाश पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद; डॉ. मोनिका गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सदर, गाजियाबाद; डॉ. आशीष, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम गाजियाबाद सहित ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ‘व्यापार बंधु’ की बैठक संपन्न

गाजियाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ‘व्यापार बंधु’ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का सफल संयोजन चन्द्रकांत भूषण, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, गाजियाबाद द्वारा किया गया।व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रमुख समस्याओं एवं नए एजेंडा बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।बैठक के प्रमुख फैसले व निर्देश:खाद्य जांच रिपोर्ट में देरी: सैंपलों की जांच रिपोर्ट 6-8 माह लटकने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नगर) को 30 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 30 दिन की कानूनी सीमा के बाद आई रिपोर्टों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।अवैध बस स्टैंड व पार्किंग: पालिका ट्रक स्टैंड परिसर में अवैध वसूली, अवैध बस स्टैंड और खड़े कबाड़ वाहनों पर नगर निगम को 1 सप्ताह में कार्यवाही रिपोर्ट देने को कहा गया।शौचालय सुविधा: मोहन नगर चैकपोस्ट पर व्यापारियों व वाहन चालकों की सुविधा के लिए नगर निगम को तत्काल मोबाइल शौचालय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।सड़क मरम्मत: हापुड़ रोड (वार्ड-56) और कचहरी मार्ग की जर्जर सड़कों की अविलंब मरम्मत हेतु सिंचाई व पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया गया।ई-बस संचालन: राजनगर एक्सटेंशन से वैशाली व मेरठ रोड रूट पर मिलने वाली 50 नई ई-बसों में से कार्ययोजना बनाकर बसें चलाने के निर्देश दिए गए।डिजिटल पेमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार (फर्म्स एवं सोसाइटी) कार्यालय में नकद के स्थान पर डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए।बैठक में एसीपी (गाजियाबाद पुलिस), अधिशासी अभियंता (नगर निगम), एफएसडीए, एआरटीओ (परिवहन विभाग), सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, मण्डी समिति, तथा जिला उद्योग व्यापार मण्डल व व्यापारिक संगठनों की ओर से तिलक राज अरोड़ा (प्रदेश महामंत्री, उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल), पं० अशोक भारतीय (प्रदेश उपाध्यक्ष), केसरी कुमार मिश्र (अध्यक्ष, फूड प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन),प्रशांत सरैया (फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड हाउस), पंकज गर्ग (जिला महामंत्री) एवं अवधेश शर्मा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि व्यापार बंधु की बैठक में प्राप्त सभी बिन्दुओं का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
मानसून की विदाई पर तालकटोरा स्टेडियम में ‘बदरिया’ का रंगारंग आयोजन, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद

नई दिल्ली।मानसून की विदाई के अवसर पर मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली सरकार के सहयोग से माता चकेरी देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बदरिया’ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया, जिसका उद्घाटन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।सांसद मनोज तिवारी ने पूर्वांचल का पारंपरिक पचरा गाकर तो लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोकगीत के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा का रंग भर दिया।लोक गायिका अनुराधा सिंह के भक्ति गीतों एवं विभिन्न समूहों की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा वाद्य संगीतकार शौभिक सरकार, सौरव गांगुली, संभवी पाठक, सनवी पाठक, रूपक डे, चंदन तिवारी ने भोजपुरी एवं मैथली गीतों से एकत्र जनों का मन मोह लिया।इस मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत,माता चकेरी देवी फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, फाउंडेशन के न्यासी एवं भाजपा नेता बृजेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा लता गुप्ता, आदित्य कुमार हलवासिया, भाजपा कार्यालय मंत्री कैलाश जैन एवं अमित गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। देश में हर 50-60 किलोमीटर पर भाषा और बोली का स्वरूप बदल जाता है, लेकिन हमारी मूल संस्कृति एक ही है — बंधुत्व, आत्मीयता, परोपकार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुछ करने की भावना। यही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसी भावना को आगे बढ़ाने का कार्य ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करते हैं।आज ‘बदरिया’ का यह कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित हो रहा है। पिछले वर्ष भी मुझे शामिल होने का अवसर मिला था। ‘बदरिया’ के आयोजन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसकी विशेषता केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नहीं हैं, बल्कि समाज के उन वर्गों की चिंता करना भी है, जो किसी कारणवश वंचित, शोषित या पीड़ित हैं।हमारा दायित्व है कि समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे। उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें, परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और हमारी माताएँ-बहनें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनें। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के संकल्प का भी मूल भाव है।माता चकेरी देवी फाउंडेशन की योगिता जी और उनकी पूरी टीम इसी सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति और गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाती है।
विद्या वाहिनी योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण पर आप पार्टी के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन

नई दिल्ली।दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की स्कूल तक पहुंच को सुगम बनाना और उनकी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग देना है। इस पहल को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में आज माननीय विधायक एवं दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता श्री अभय वर्मा, विधायक एवं प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा तथा हरीश खुराना ने मीडिया से बातचीत की।मीडिया को संबोधित करते हुए अभय वर्मा ने कहा कि दिल्ली की बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराने की दिल्ली सरकार की पहल से आम आदमी पार्टी को अनावश्यक आपत्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन उसने दिल्ली की बेटियों के लिए इस प्रकार की पहल करने की आवश्यकता महसूस नहीं की। वर्तमान सरकार ने आगे बढ़कर निर्णय लिया कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी शिक्षा और स्कूल तक पहुंच को और सुगम बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइकिलों की खरीद भारत सरकार के जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। यह एक ओपन टेंडर प्रक्रिया थी, जिसमें पात्र प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान किसी भी इच्छुक प्रतिभागी को आपत्ति अथवा शिकायत दर्ज कराने का अधिकार था।अभय वर्मा ने कहा कि टेंडर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लोट हुआ, निर्धारित समय में खोला गया और इसके बाद एल-1 बोलीदाता को साइकिलों की आपूर्ति का वर्क ऑर्डर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान टेंडर में भाग लेने वाले किसी भी प्रतिभागी की ओर से कोई आपत्ति सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि साइकिलों का वितरण शुरू होने के बाद अचानक इस विषय को राजनीतिक मुद्दा बनाने और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की बेटियों को मिल रही इस सुविधा को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। अभय वर्मा ने यह भी कहा कि जिस कथित शिकायत का हवाला दिया जा रहा है, शिकायतकर्ता स्वयं टेंडर प्रक्रिया में सहभागी नहीं था और न ही उसने टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का प्रयास किया था। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाने के पीछे की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने साइकिलों की खरीद निर्धारित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की है तथा इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपील की कि यदि उसके पास प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस तथ्य या प्रमाण है, तो उसे सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करे, केवल आरोप लगाकर दिल्ली की बेटियों को मिलने वाले लाभ को बाधित करने का प्रयास न किया जाए। हरिश खुराना ने कहा कि साइकिल खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है और एल-1 बोलीदाता को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को खरीद प्रक्रिया पर कोई आपत्ति थी, तो उसे टेंडर प्रक्रिया के दौरान ही उचित माध्यम से उठाना चाहिए था। वितरण शुरू होने के बाद लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आवाजाही को सुगम बनाना है। साइकिल वितरण इसी व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है और इसे राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय छात्राओं के हित में देखा जाना चाहिए।इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना और विद्या वाहिनी योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं और छात्राओं के हित में किए जा रहे इन प्रयासों पर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल दी जा रही हैं, तब विपक्ष को इन जनकल्याणकारी कार्यों का स्वागत करना चाहिए, न कि भ्रम फैलाना चाहिए।
स्वयंसेवक से राष्ट्रीय मंत्री तक जय प्रकाश ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। सर्व समाज दिल्ली के द्वारा भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सम्मिलित होकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जय प्रकाश की संगठनात्मक यात्रा एक सामान्य स्वयंसेवक के रूप में प्रारंभ हुई और विद्यार्थी जीवन से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों, पार्षद, स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं महापौर के रूप में जनसेवा करते हुए आज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व तक पहुंची है। उनकी यह यात्रा भाजपा की उस समर्पित कार्यकर्ता परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जिसमें सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम का भाव सर्वोपरि रहता है।दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी ने जय प्रकाश को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व देकर उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पण का सम्मान किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जय प्रकाश अपनी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के अनुभव से भाजपा को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर विधायक करतार सिंह तंवर, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर , विधायक तिलक राम गुप्ता, राजकुमार भाटिया , पूनम शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।